ग्वालियर में 20 दिन से लगातार कोहरा:मप्र में सबसे ज्यादा कोहरा दतिया व ग्वालियर में, दृश्यता 50 मीटर

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच ग्वालियर-चंबल अंचल मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। ग्वालियर 18 दिसंबर से लगातार कोहरा छा रहा है। रविवार सुबह ग्वालियर और दतिया में प्रदेश का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया। कई क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। कोहरे के साथ ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम 7.3 डिग्री दर्ज हुआ। दृश्यता कम होने से वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चले। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से ग्वालियर पहुंचीं। क्यों छाया कोहरा: सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 100% तक पहुंच गई, जिससे कोहरा और गहरा गया। आगे… दो दिन और घने कोहरे के आसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया, बर्फ से ढके पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं लगातार अंचल की ओर आ रही हैं। अगले 24 घंटे में ग्वालियर अंचल में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *