केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर में अभ्युदय ग्रोथ समिट का उद्घाटन करेंगे। वे सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे ग्वालियर के विकास से जुड़े 2 लाख करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इसी दौरान अमित शाह ग्वालियर व्यापार मेले का वर्चुअली उद्घाटन भी करेंगे। उक्त जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह 25 दिसंबर को ही दोपहर 2.40 बजे रीवा पहुंचेंगे, जहां वे कृषि समागम और किसान सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इसके साथ ही वे गौवंश विहार को देखने जाएंगे।


