ग्वालियर में अज्ञात कारणों के चलते एक SAF जवान ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां जांच में सल्फास खाने का खुलासा हुआ। मृतक का नाम देवेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह है। बुधवार को घर पहुंचने के बाद वह कमरे में चला गया था। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू स्थित राजपूत कॉलोनी की है। आधा घंटे मौत से संघर्ष के बाद जवान ने दम तोड़ दिया। जवान की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब परिजन से करेगी पूछताछ मामले की जानकारी देते हुए गिरवाई थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजन से पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस अब जहर खाने का कारण तलाशने के लिए पीएम कराने के बाद परिजनों से पूछताछ करेगी। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


