ग्वालियर सहित प्रदेशभर में पारा गिरने के आसार:दो नए सिस्टम बदलेंगे मौसम, घना कोहरा और बादल छाएंगे

जनवरी के आखिरी 9 दिन मध्य प्रदेश में ठंड के कई दौर लेकर आएंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल, कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा। इस दौरान दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे सिस्टम के पीछे दो मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं। पहला उत्तर भारत में असर दिखा रहा है, जबकि दूसरा 3 से 4 दिन बाद पहुंचेगा। इनके कारण उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश होगी, जिसका असर 1 से 2 दिन बाद मध्य प्रदेश में भी दिख सकता है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में अगले तीन दिन बादल और कोहरे का असर रहेगा। कहां असर ज्यादा रहेगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *