ग्वालियर हाईकोर्ट में मिनी मैराथन:342 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़; न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी हुए शामिल

ग्वालियर में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय खंडपीठ में रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। इस मैराथन का उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं को बढ़ावा देना और ‘पहला सुख निरोगी काया’ के मूल मंत्र को सार्थक करना था। उच्च न्यायालय के विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन ने बताया कि इस दौड़ में जिला न्यायालय ग्वालियर के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पंजीयन अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा अधिकारी ने भाग लिया। विजेताओं को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मैराथन में कुल 342 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तस्वीरों में देखिए मिनी मैराथन प्रतिभागी इस क्रम में दौड़े मैराथन पहले-: क्रम में 40 वर्षीय कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी थे। जिनकी दौड़ हाईकोर्ट परिसर से सिरोल पहाड़ी होते हुई हाईकोर्ट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें करीब 100 प्रतिभागी शामिल हुए। दूसरे-: क्रम में 40 वर्षीय अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी थे। जिनकी दौड़ 900 मीटर की रही। जिसमें तीन राउंड लगाने थे, जो हाईकोर्ट परिसर गेट नंबर 1 से होते हुए गेट नंबर 1 पर समाप्त हुई, इसमें कुल प्रतिभागी 51 शामिल हुए। तीसरे-: क्रम में 41 से 50 वर्षीय अधिवक्ता, कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी रहे। जिनकी दौड़ 900 मी. रही। चौथ-: क्रम में 41 से 50 वर्षीय सुरक्षा कर्मचारी रहे, जिनकी दौड़ 900 मी थी। जिसमें उनको दो राउंड लगाने थे। पांचवें-: क्रम में 50 वर्ष से अधिक अधिवक्ता, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी थे। जिनकी दौड़ 900 मी थी। जिसमें उनको एक राउंड लगाने थे। जो हाईकोर्ट परिसर गेट नंबर 1 से होते हुए गेट नंबर 1 पर समाप्त हुई। इसमें कुल 63 प्रतिभागी थे। छठवें-: क्रम में 40 वर्ष तक की महिलाएं थीं। जिसमें अधिवक्ता, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी शामिल थी, जिनकी दौड़ 400 मी की थी। सातवें -: क्रम में 50 वर्ष से अधिक की महिलाएं थीं। जिसमें अधिवक्ता, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी थीं। जिनकी दौड़ 400 मी थी। जिसमें उनको एक राउंड लगाना था। जो हाईकोर्ट परिसर गेट नंबर 1 से होते हुए गेट नंबर 1 पर समाप्त हुई। इसमें कुल 40 प्रतिभागी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *