उज्जैन के पास घट्टिया तहसील के मालीखेड़ी और पान बिहार में संचालित होने वाले दो फर्जी क्लिनिक को एसडीएम के निर्देश पर सील कर दिया गया। आरोप है कि बिना डिग्री और अनुमति के क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था। घट्टिया एसडीएम राजाराम करजरे के निर्देश पर निजी चिकित्सकों के अस्पताल की जांच हेतु ब्लॉक टीम का गठन किया गया था।टीम में तहसीलदार आदर्श शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज शाल्य सहित बी.ई.ई एवं पटवारी के साथ ग्राम मालीखेड़ी में विजय राय पिता गोपाल राय के क्लिनिक एवं ग्राम पानबिहार में सबुज विश्वास पिता सुमंत विश्वास के क्लिनिकों का निरीक्षण किया गया। टीम को पता लगा कि दोनों क्लिनिक अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। क्लिनिक संचालन में कई अनियमितता मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए घट्टिया तहसील के दोनों अवैध रूप से संचालित हो रहे फर्जी निजी क्लीनिकों को किया सील कर दिया गया।


