घने कोहरे की आगोश में बाड़मेर, तापमान 4 डिग्री गिरा:मावठ की बारिश से बदला मौसम, विजिबिलिटी हुई कम; 5 साल में दिसंबर सबसे गर्म

बाड़मेर में हुई बारिश के बाद नए साल के साथ इस सीजन का सबसे घना कोहरा छा गया। हाईवे व सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई। 50 फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। पांच साल में दिसंबर सबसे गर्म रहा है। लेकिन नए साल की शुरूआत से पहले हुई मावठ की बारिश से अचानक सर्दी बढ़ा दी है। शीतलहर का दौर भी शुरू हो गया है। साल के अंतिम दिन का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा है। दरअसल, साल 2025 की विदाई बारिश की बूंदों के साथ हुई है। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए थे। दोपहर 1 बजे काले बादल गर्जना के बाद बौछारों में बदल गए। रुक-रुक कर करीब 1 घंटे तक बारिश चली। इस बार दिसंबर पिछले 5 सालों की तुलना में सबसे गर्म रहा है। इस माह न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री से नीचे नहीं गया। इस बार दिसंबर में सर्दी कम पड़ी। बुधवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 24.2 और न्यूनतम पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक दिन पूर्व 28.2 डिग्री पारा था, जो 4 डिग्री गिरकर 24.2 डिग्री पर आ गया। बारिश से रबी फसलों को मिलेगी ग्रोथ बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाकों में कई जगह तेज बारिश हुई है। बुधवार रात 8.30 बजे भी तेज बारिश हुई। मावठ की बारिश से रबी की फसलों को फायदा हुआ है। नवंबर से बुवाई के बाद अब बारिश हुई है, ऐसे में रबी की फसलें इन दिनों ग्रोथ की स्थिति में है। मीठा पानी मिलने से फसलों को फायदा होगा। इस बार सर्दी कम पड़ने की वजह से फसलों की ग्रोथ कमजोर रही है, ऐसे में बारिश के बाद अब सर्दी बढ़ेगी। घने कोहरे से विजिबिलिटी हुई 50 फीट तक नए साल के साथ गुरुवार को सुबह बाड़मेर में घना कोहरा छा गया। शहर से लेकर गांव घने कोहरे की आगोश में नजर आए। विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चालक दिन में भी हेड लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। हाईवे पर घना कोहरा होने से रात और सुबह के समय वाहनों को खड़ा कर दिया। अब कड़ाके की ठंड पड़ेगी मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बाड़मेर जिले में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद ओस के कारण कोहरा छाया रहेगा। वाहन चालकों से कोहरे के दौरान हेड लाइट जलाकर रखने और रफ्तार धीमी रखने की सलाह दी गई है। अब जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इससे फसलों में पाला भी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *