भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में पिछले सप्ताह से लगातार कड़ाके की ठंड के बाद अब इस सप्ताह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शहर का अधिकांश हिस्सा आज कोहरे की चपेट के रहा। घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम की रह गई। यह इस सीजन की सबसे कम दृश्यता है। टू व्हीलर ड्राइवर्स को हुई समस्या कोहरे और तेज ठंड के चलते लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, सुबह सवेरे कम काज पर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।सबसे ज्यादा समस्या टू व्हीलर चालकों को हुई, सर्दी ओर कोहरे से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए वहीं गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर विजिबिलिटी क्लियर की। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहारा लिया कई चौराहों और पान की थडियों पर लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आए। लगातार पारा गिरा- ठंड बढ़ी लगातार पारा गिरने के साथ ही सर्दी अपने पूरे रंग में है।रविवार को दिन का तापमान 18.6 एवं न्यूनतम तापमान 10.4 रहा। इससे एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम 9.6 डिग्री था।आज का अधिकतम तापमान 20 ओर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। आगे भी सर्दी से राहत नहीं, तापमान गिरेगा मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह सर्दी और कोहरे का असर बढ़ेगा,तापमान में लगातार गिरावट होने से आमजन को फिलहाल सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है।


