घने कोहरे के बीच उतरा मौसम विभाग का बैलून:हल्के बादल छाए, आगामी दिनों में मावठे की बारिश संभव, सीहोर में न्यूनतम तापमान 7.5°

धार जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली है। रविवार को तापमान 23.4 डिग्री था, जो सोमवार को बढ़कर 24.8 डिग्री हो गया था। लेकिन मंगलवार को तापमान में 14.3 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई। चने की पैदावार घटने की आशंका
इस बदलते मौसम का असर अब कृषि पर भी पड़ रहा है। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है, लेकिन चना की फसल को ठंड से नुकसान हो रहा है। किसान राजेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि अचानक बढ़ी ठंड के कारण चने की फसल प्रभावित हो रही है और पैदावार घटने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *