घने कोहरे से अब नए साल में ही राहत

लुधियाना में घना कोहरा अब लगातार इस महीने के अंत तक देखने को मिलेगा। जबकि इससे राहत जनवरी में ही मिलने के आसार हैं। क्योंकि मौसम लगातार ड्राई है और सुबह के समय घना कोहरा पड़ेगा, इसका अलर्ट मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक का जारी किया है। वहीं, मंगलवार को दिन का तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री था। वहीं, हवा में नमी की मात्रा लगातार सुबह के समय 100 फीसदी रिकॉर्ड हो रही है, जिससे घना कोहरा लगातार सुबह 10 बजे तक छाया नजर आता है। वहीं, आगामी दिनों में भी इसी तरह मौसम देखने को मिलेगा। हैंड वॉश करें, मास्क पहनें, खुद ही दवा न लें ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-खांसी ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-खांसी के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। रोजाना 25 से 30 मरीज इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने नियमित हैंड वाशिंग, मास्क पहनने और बिना सलाह दवा न लेने की हिदायत दी है। बच्चों और बड़ों को खास सतर्क रहने, ठंड में सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने और घर पर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज ही करने की सलाह दी गई है। अस्थमा के मरीजों को अल सुबह सैर करने से भी गुरेज करना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय सीधे ठंडे इलाके में नहीं जाएं। पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढके। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। अगले पांच दिन सुबह देर तक रहेगा घना कोहरा, मौसम रहेगा ड्राई… तस्वीर पीएयू की है। …जब खिली थोड़ी-सी धूप डॉ शिवम दत्त, मेडिसिन स्पेशलिस्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *