घने जंगल और हरियाली से घिरा नैना वाटरफॉल:नेतरहाट सनराइज प्वाइंट से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है नैना वॉटरफॉल

नेतरहाट के नैना वाटरफॉल की यात्रा न केवल आपको प्रकृति के निकट ले जाती है, बल्कि यह आपके साहस और धैर्य की भी परीक्षा लेती है। घने जंगलों और दुर्गम रास्तों से होकर इस स्थल तक पहुंचने का अनुभव आपको जीवनभर याद रहेगा। नैना वाटरफॉल नेतरहाट सनराइज प्वाइंट से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नैना गांव में स्थित यह वाटरफॉल अपनी अद्भुत सुंदरता और शांतिपूर्ण परिवेश के लिए जाना जाता है। घने जंगलों और हरी-भरी हरियाली से घिरा यह वाटरफॉल एक शांत और सुरम्य वातावरण बनाता है। नैना वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको घने जंगलों से गुजरना पड़ता है। इस यात्रा में आपको घुमावदार संकीर्ण और पथरीले रास्तों का सामना करना पड़ सकता है। यह यात्रा कठिन भी हो सकती है। आप नैना गांव तक वाहन की मदद से पहुंच सकते हैं। नैना गांव से वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आमतौर पर सुंदर रास्तों से थोड़ी पैदल यात्रा करनी पड़ती है, जो इसे उन लोगों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाता है जो बाहरी गतिविधियों का आनंद लेते हैं और अनजाने स्थानों की खोज करना पसंद करते हैं। फॉल की मनमोहक दृश्य करती आकर्षित वाटरफॉल के पास पहुंचते ही आपको एक सुरम्य दृश्य देखने को मिलता है। नैना वाटरफॉल की गिरती हुई जलधारा और उसके चारों ओर हरी-भरी वादियां एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है। यहां की शांतिपूर्ण और शुद्ध वातावरण आपके मन को शांति और सुकून प्रदान करता है। अगर आप पहली बार यहां जा रहे हैं, तो स्थानीय मार्गदर्शक की सहायता लें, जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित और सुखद हो सके। मानसून के बाद का समय यहां की यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि उस समय वॉटरफॉल अपने पूर्ण रूप में होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *