जोधपुर में अवैध गैस रिफलिंग का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी को लेकर रसद विभाग की ओर से रविवार को माता का थान थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां पर हरिओम नगर में अवैध रिफलिंग को लेकर टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान गैस रिफलिंग को लेकर गैस टंकियां और अवैध रिफलिंग में काम ली जाने वाली सामग्री को जब्त किया गया। मौके पर प्रर्वतन निरीक्षक महिमा जैन के नेतृत्व में टीम की ओर से कार्रवाई की गई। बता दें कि पूर्व में भी माता का थान थाना क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट का मामला सामने आ चुका हैं। इसके बाद भी कई जगहों पर अवैध तरीके से गैस रिफलिंग का काम किया जा रहा है। प्रर्वतन निरीक्षक महिमा जैन ने बताया कि माता का थान थाना पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां पर घरेलू गैस के 17 और 4 व्यावसायिक सिलेंडर पाए गए। जिनसे अवैध रिफलिंग की जा रही थी। थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम ने सूचना दी थी। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर घरेलू गैस को काॅमर्सियल सिलेंडर में फिलिंग किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई की गई।


