छतरपुर जिले के लवकुशनगर अनुभाग के गौरिहार थाना क्षेत्र के चितहरी गांव में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे डायल 112 के एक आरक्षक पर परिजनों ने पथराव कर दिया। इस घटना में आरक्षक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के देशराज प्रजापति का अपनी पत्नी और साले के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि देशराज पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इस पर उसके साले ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। समझाइश के दौरान हुआ हमला सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल आरक्षक शंकर लाल जब विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, तभी देशराज के परिजनों ने अचानक उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव में आरक्षक शंकर लाल घायल हो गए। घायल आरक्षक अस्पताल में भर्ती, गांव में पुलिस बल तैनात घटना की जानकारी मिलते ही गौरिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आरक्षक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


