जालोर-जोधपुर रोड पर बेकाबू ट्रेलर घर की दीवार व पोल तोड़कर अंदर घुस गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए। हादसे के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी थाना इलाके के समुजा गांव सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। गनीमत यह रही कि कुछ मिनट पहले वहां पर सो रहे मकान मालिक चाय पीने के लिए घर के अंदर गया था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस रोड पर आए हादसे हो रहे है। न तो यहां पर स्पीड ब्रेकर है और न ही बोर्ड लगे हुए है। प्रशासन को कई बार बताया लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मकान मालिक भंवरलाल ने बताया- पाली से जोधपुर की तरफ जा रहा खाली ट्रेलर समुजा गांव में शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे बेकाबू होकर मेरे घर के अंदर घुस गया। कुछ मिनट पहले में नींद से उठकर चाय पीने के लि गया था। कुछ मिनट और वहीं पर बैठा रहता तो, शायद मेरे ऊपर चढ़ जाता। भगवान ने जान बचा ली। रास्ता बंद कर जमकर नारेबाजी ग्रामीणों ने रास्त पर पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं टायर लगाकर जलाकर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रास्ता बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। गांव से निकलने वाले रास्तें पर तीन किलोमीटर में कोई स्पीड ब्रेकर नहीं हादसे बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने तुरंत कार्रवाई नहीं करता और स्पीड ब्रेकर नहीं बनाता, तब तब हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से निकलने वाले सडक पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे तेज गति से बजरी से भरे डंपर और ट्रेलर स्पीड से निकलते है। इनपुट : महावीर सैन


