घर की महिलाओं के सामने पीटा तो तलवार से काटा:बदला लेना चाहते थे; सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर विवाद, 6 भाइयों ने मिलकर मर्डर किया

राजसमंद में स्कॉर्पियो से पीछा कर दिन दहाड़े तलवार से काटकर हत्या करने के मामले में खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हिम्मत सिंह (मृतक) ने महीनेभर पहले सोशल मीडिया पर किए भद्दे कमेंट के बाद 2 चचेरे भाइयों (हमेर सिंह और कालू सिंह) को उनके परिवार की महिलाओं के सामने पीटा था। पुष्कर से लौटते समय उनकी गाड़ी को रुकवा कर मारपीट कर दी थी। दोनों इस बार का बदला लेना चाहते थे। ऐसे में दोनों ने अपने सगे और चचेरे भाइयों को गुजरात से बुलाकर मर्डर की साजिश रची। राजसमंद की खमनौर थाना पुलिस ने कल रात 6 आरोपियों को डिटेन किया था। इसके बाद आज खुलासा कर गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज नरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया- हिम्मत सिंह (29) की हत्या मामले में आरोपियों ने एक ही परिवार के 6 लोगों ने केलवाड़ा थाने में सरेंडर किया था। इसमें सभी आपस में चचेरे भाई हैं। थाने में हमेर सिंह पुत्र डालू सिंह, नाथू सिंह पुत्र डालू सिंह, हिम्मत सिंह पुत्र घीसा सिंह, कालू सिंह पुत्र घीसा सिंह, किशन सिंह पुत्र शंकर सिंह और प्रेम सिंह पुत्र भंवर सिंह थाने आए थे। इसके बाद खमनौर थाना पुलिस ने 6 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 1 किमी पहले से पीछा कर रही थी काली स्कॉर्पियो हिम्मत सिंह अपने दोस्तों के साथ राजसमंद के बनोकडा से अपने 2 साथियों के साथ गांवगुडा चमत्कार चौराहे पर पहुंचा था। यहां पहुंचने से 1 किमी पहले एक गुजरात नंबर (GJ 16 CB 4082) उनके पीछे लग गई थी। जैसे ही चमत्कार चौराहे पर हिम्मत सिंह उतरा, उसे कालू, हमेर, हिम्मत, किशन, नाथू और प्रेम ने घेर लिया। स्कॉर्पियो में रखी तलवार से हमला कर दिया। 6 लोग करीब 3 मिनट तक हिम्मत सिंह पर वार करते रहे। इसके बाद हिम्मत सिंह को छोड़कर भाग निकले। उसे स्थानीय लोगों और साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर की महिलाओं के सामने पीटा था थाना इंचार्ज ने बताया- पूछताछ में सामने आया कि 4 दिसंबर को हमेर सिंह और कालू सिंह पुष्कर से राजसमंद लौट रहे थे। इस दौरान उनका परिवार भी साथ था, इसमें महिलाएं भी थीं। हिम्मत सिंह दोनों से सोशल मीडिया पर किए कमेंट को लेकर नाराज चल रहा था। ऐसे में राजसमंद से पहले बग्गड़ टोल पर हिम्मत ने उन्हें रुकवा लिया। सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दोनों के साथ परिवार के सामने ही मारपीट कर दी। इस बात से दोनों आहत थे। दोनों पक्षों के बीच होटल विवाद भी चल रहा थाना इंचार्ज भाटी ने बताया कि इसके साथ ही हिम्मत सिंह से हमेर सिंह और कालू अहमदाबाद में होटल को लेकर भी विवाद चल रहा है। ऐसे में, दोनों पक्ष आमने-सामने होते रहे हैं। इंचार्ज ने बताया- 4 दिसंबर को हुई घटना के बाद दोनों ने अपने चचेरे भाइयों को अहमदाबाद से बुलाया था और घटना को अंजाम दिया। हत्या की ये खबर भी पढ़ें… दिनदहाड़े चौराहे पर तलवार से काटकर युवक की हत्या;VIDEO:स्कॉर्पियो में आए थे 6 बदमाश, दोस्त के पिता को बोले-तेरे बेटे को भी निपटा देंगे राजसमंद में दिनदहाड़े युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ बोलेरो से आकर चौराहे पर रुका। उसके पीछे स्कॉर्पियो में 6 हमलावर आए। वे गाड़ी से उतरे और वहां खड़े युवक के सिर और पैर पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *