घर के अंदर खून से लतपथ मिली महिला की लाश:बालोद में अपने बेटे के साथ किराए से रहती थी; मर्डर की आशंका

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दशहरे वाले दिन एक महिला का मर्डर हुआ है। गुरुवार (2 अक्टूबर) को घर के अंदर कमरे में उसकी लाश खून से लतपथ मिली। महिला प्रीति सेमरे (35 साल) अपने 5 साल के बेटे के साथ वार्ड नंबर 17 में रहती थी। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रीति 100 बिस्तर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर पदस्थ थी। पति की मौत के बाद जुलाई 2024 में उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 30 सितंबर को वह अस्पताल में ड्यूटी करने आई थी। 2 दिन बाद घर में लाश मिली। 5 साल के बेटे के साथ घर में रहती थी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया है। प्रीति अपने 5 वर्षीय बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय मां और बेटा गांव गए हुए थे। गुरुवार को जब मां घर लौटीं तो अंदर बेटी की लाश देख उनकी चीख निकल गई। अनुमान है कि हत्या एक दिन पहले की गई होगी। अभी हत्या की वजह साफ नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जब घर पर मां और बेटा नहीं होते थे, तो मृतका का देवर अमन सेमरे अक्सर घर आया-जाया करता था। इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है। हालांकि, हत्या के पीछे किसका हाथ है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *