घर के अंदर मिली युवक की नग्न लाश:पत्नी गई थी मायके, पुलिस ने जताया अटैक से मौत का अंदेशा

दुर्ग जिले के उतई थाना अंतर्गत डूमरडीह गांव में घर के अंदर युवक की नग्न हालत में लाश मिली है। सूचना मिलते ही उतई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली थी कि डूमरडीह गांव में एक बंद मकान के अंदर से बदबू आ रही है। पुलिस की टीम वहां पहुंची। जब तरवाजा खोलकर कर देखा गया तो वहां लगभग तीन दिन पुरानी लाश पड़ी हुई थी। पहचान करने पर मृतक की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी (45 साल) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि जिस मकान में लाश मिली है वो मुख्तार का मकान था। वो यहां अपनी पत्नी शांति (35 साल) और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर तीन दिन पहले अपने मायके गई है। पुलिस ने पत्नी को सूचना देकर घर बुला लिया है। उसने बताया कि जब वो गई थी तो मुख्तार सिंह सही था। पत्नी ने बताया कि मुख्तार को सुगर और बीपी की शिकायत थी। वो बीमार भी रहता था। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि वो रात में अकेले घर के अंदर रहा होगा और अटैक आने पर उसे समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हुई है। लोगों ने बॉडी फ्लूड को बताया खून जब पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के अंदर देखा तो लाश तीन दिन पुरानी होने से सड़ने लगी थी। उसके शरीर से बॉडी फ्लूड बह रहा था। लोगों ने उसे देखकर कहा कि मुख्तार सिंह की हत्या हुई है और घटना स्थल में खून पड़ा हुआ है। बाद में फोरेंसिक की टीम ने भी जांच कर जमीन पर बहे खूननुमा चीज को बॉडी फ्लूड बताया है। पुलिस कर रही मामले की जांच मुख्तार की लाश उसके घर के अंदर नग्न हालत में कैसे मिली इसकी जांच पुलिस कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर उसे अटैक आया होता और नार्मल मौत होती तो वो नग्न हालत में कैसे मिलता। पुलिस का कहना है कि पीएम के लिए शव भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का स्पष्ट कारण पता चल जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *