घर के आगे खड़ी बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:भीनमाल पुलिस ने मोटर साइकिल बरामद की; सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात

जालोर के भीनमाल थाना इलाके में 26 जनवरी को घर के आगे खड़ी बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की बाइक को बरामद कर लिया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की गई। भीनमाल थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया- भीनमाल निवासी व्यापारी जगदीश जोगन पुत्र डायालाल ने रिपोर्ट दी थी। बताया था कि 26 जनवरी की रात वह दुकान से घर लौटा और बाइक घर के सामने खड़ी कर दी। वह घर में जाकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो बाइक नहीं मिली। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की जानकारी प्राप्त कर सोमवार को जालोर के झाब थाना क्षेत्र के फागोतरा निवासी भरत कुमार (24) पुत्र नगाराम को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेन्द्र, कॉन्स्टेबल ओमवीर व दिलखुश मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *