घर के ताले तोड़ कर चुराए कीमती सामान, आभूषण:10 दिनों में 6 से ज्यादा चोरियां, CCTV में दिखे तीन चोर

बाड़मेर शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर कीमती सामान और आभूषण चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर तीन चोरों की ओर से चोरी करना सामने आया है। मामला बाड़मेर शहर के शरणार्थी क्वार्टर के पीछे का है। मकान मालिक शादी प्रोग्राम में गए हुए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधर पर चोरों की तलाश शुरू की है। बीते 10 दिनों में बाड़मेर शहर में आधा दर्जन घरों के ताले तोड़कर चोर चोरी कर चुके है। दरअसल, बाड़मेर शहर में बीते कुछ समय से चोरी की वारदातें बढ़ रही है। चोर ताले नहीं टूटने पर दरवाजा काटकर अंदर घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व कीमती सामान चुरा कर ले जा रहे है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाती है और दावा करती है कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त से अभी तक दूर है। बीती रात सुने बंद मकान में चोरों ने करीब 1 बजे घर गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी के तोल तोड़कर दिए। वहीं सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। घर में से महंगे बर्तन, आभूषण व कैश रुपए चुरा कर ले गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज चैक किए। उसमें तीन युवक दिख रहे है। वहीं प्लास्टिक कट्‌टे में सामान चुरा कर ले जाते नजर आए है। मकान मालिक दीपक कुमार खींची ने बताया- पूरा परिवार तीन दिन के लिए शादी में गए हुए थे। पीछे पड़ोसी ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई। तब जोधपुर से गाड़ी लेकर पहुंचे है। चोरी तांबे-पितल के बर्तन, कपड़े और सोने-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *