घर के बाहर धूप सेक रहे लोगों पर चढ़ी कार…VIDEO:1 महिला गंभीर, 3 घायल; दोनों पक्षों में समझौता हुआ, पुलिस ने नहीं लिखी FIR

मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर धूप सेक रही महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। रामनगर इलाके की शिक्षक गली में हुए इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य महिला और दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस कार और चालक को थाने ले गई थी, लेकिन इलाज कराने के नाम पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने मारी टक्कर घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि शिक्षक गली में महिलाएं और बच्चे घर के बाहर बैठे थे, तभी एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही आर्टिगा कार उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने तुरंत कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इलाज कराने की बात पर बनी सहमति हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्टेशन रोड थाना टीआई कुलदीप राजपूत ने बताया कि पुलिस कार और चालक को थाने ले आई थी। हमारे पास घटना का सीसीटीवी भी है, लेकिन शाम होते-होते दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। वे इलाज कराने के लिए राजी हो गए, इसलिए कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *