घर के बाहर पलटी कार देख महिला की तबीयत बिगड़ी:मृत और घायलों को देख घबराई, पीबीएम में तोड़ा दम

हंसेरा ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात्रि हुए हादसे में एक तरफ गाड़ी में सवार चार लोगों की जान चली गई वहीं पास के घर में रहने वाले एक परिवार पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के शोर और हाहाकार को सुनकर हंसेरा गांव की एक महिला सुमन अपने घर से दौड़कर बाहर आई और सड़क पर हताहत शव और घायलों को देखकर बुरी तरह घबरा गई। हादसा देख बिगड़ी थी तबीयत वो घटना स्थल पर आ गई थी, जहां से परिजन उसे घर लेकर गए और उसकी तबीयत खराब होने लगी। तब बीकानेर पीबीएम ले गए। देर रात वहां उसने दम तोड़ दिया। महिला का गांव में गमगीन माहौल में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सुमन पत्नी श्यामलाल शर्मा निवासी हंसेरा है जिसकी उम्र महज 35 वर्ष की थी। उसकी दो पुत्री और एक पुत्र कुल तीन संतान हैं। पति मजदूरी करते हैं। पुत्र सुर्य प्रकाश उम्र 12वीं शास्त्री शिक्षा विद्यार्थी है और अभी कुम्भ मेले में गया हुआ है। अपनों के हताहत होने का भय ग्रामीण बताते हैं कि शाम के समय घर के सदस्य गांव से घर में आते हैं। उसी समय ये हादसा हुआ था।ऐसे में उसे अंदेशा था कि कहीं उसी के परिजन तो इस हादसे के शिकार नहीं हो गए। वो दौड़कर घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने वहां युवकों को मृत व घायल अवस्था में देखा तो उसे भारी घबराहट हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। समझाया भी गया कि उनके परिवार के सभी सुरक्षित है लेकिन भय के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। कंटेंट : रामप्रताप गोदारा, लूणकरनसर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *