घर छोड़ने वाली बेटी को कटनी पुलिस ने ढूंढ़ा:खाना बनाने के लेकर मां से पड़ी थी डांट, हरदा से मिली

कटनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से दो महीने पहले लापता हुई एक लड़की को हरदा से ढूंढ लिया। बुधवार को थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि लड़की मां के खाना बनाने को लेकर डांटे जाने से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। पुलिस को हरदा में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम को रवाना किया। लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के साथ उप निरीक्षक नेहा मौर्य, सहायक उप निरीक्षक केशव दुबे, आरक्षक नेहा भट्ट, सोने सिंह और अभिषेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *