घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा भी नहीं होगा: मंत्री

नारायणपुर| राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां के संबंध में जिला पंचायत के सभा कक्ष में खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला आयोजित किया गया। राजस्व मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कार्य का जिम्मा उठाया है, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। अब प्रदेश के लोगों को रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियांे का लाभ मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री के द्वारा रजिस्ट्री में संशोधन करते हुए लोक सेवा गारंटी में जोड़ा गया है। भूमि स्वामी अपने अधिकार के सदुपयोग कर सकेंगे। खरीदी बिक्री हो, नामांतरण या त्रुटि सुधार कार्य भी प्रारंभ हो गया है। गांव और कस्बे में रहने वाले निवासियों के पास अपने घरों के कागजात भी आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के द्वारा रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां की जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को अब फर्जी रजिस्ट्री से बचने का मौका मिलेगा साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से घर बैठे भी रजिस्ट्री कर सकेंगे, जिससे दिव्यांग जनों को बड़ी राहत मिलेगी तथा पैसे और समय की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री साय के मंशानुरूप प्रदेश के नागरिकों को रजिस्ट्री में नई क्रांति का लाभ मिलने लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *