घर में अकेली नाबालिग की सब्बल से हत्या:माता-पिता थे घर से बाहर, गर्दन पर वार कर ली जान,अनहोनी की आशंका,कवर्धा पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब घर में लड़की अकेली थी। किसी अज्ञात हमलावर ने घर में रखे लोहे के सब्बल से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब मृतका का भाई काम से घर लौटा तो उसने अपनी बहन को जमीन पर मृत हालत में देखा। घटना के वक्त माता-पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे, वे काम पर गए हुए थे। परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका परिजनों ने आशंका जताई है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है। हत्यारे का अब तक नहीं चला सुराग कवर्धा एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे किसका हाथ है, इसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ जरूर की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिवार सदमे में है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *