घर में कॉलेज की छात्रा को मारा चाकू, 10 साल की सजा

भास्कर न्यूज| धमतरी छात्रा को चाकू मारने वाले युवक को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। यह घटना अर्जुनी के खरतुली की है। अपर लोक अभियोजक शिवकुमार ओझा ने बताया कि खरतुली की एक युवती कुरूद ब्लॉक के एक गांव में अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। बीते साल होली की छुट्टी में त्योहार मनाने घर लौटी। इस बीच 9 मार्च 2023 को सुरेन्द्र कुमार सिन्हा (23) उसके घर में घुसकर बाड़ी के सेप्टिक के पास छुप गया। रात करीब 8.30 बजे से 10 बजे के बीच युवती बाथरूम की ओर गई, तो उसे चाकू मार दिया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के बयान पर आरोपी सुरेन्द्र सिन्हा के खिलाफ एफआईआर की फिर रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस ने केस डायरी न्यायालय में प्रस्तुत की। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रेक कोर्ट) में हुई। न्यायाधीश उषा गेंदले ने सभी सबूतों को देखने और गवाहों को सुनकर आरोपी सुरेन्द्र कुमार सिन्हा को दोषसिद्ध करार दिया। उसे 10 साल सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *