घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या:ग्वालियर में मां लौटी तो कमरे में पड़ा मिला बेटी का शव; दो महीने बाद थी शादी

ग्वालियर में घर में घुसकर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया का है। मंगलवार दोपहर निशा (20) अपने घर के कमरे में टीवी देख रही थी। उसकी मां सुनीता घरों में झाड़ू-पोंछा का काम करती हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे मां ने निशा को फोन किया था। निशा ने बताया था कि वह घर पर टीवी देख रही है। मां ने कहा था कि वह जल्दी लौटेंगी और दोनों साथ में मौसी कांता के घर गणेश पूजन में जाएंगी। मां घर पहुंची तो कमरे में पड़ा मिला शव
करीब दोपहर 3 से 3:30 बजे जब मां घर पहुंचीं, तो कमरे में निशा का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले से खून बह रहा था। मौके से पुलिस को खून से सना डंडा और पत्थर मिला है। शुरुआती जांच में आशंका है कि पहले निशा के साथ मारपीट की गई, फिर गला रेतकर उसकी हत्या की गई। घटना के समय निशा की भाभी मेमो अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए आंगनवाड़ी गई थी। उस दौरान निशा घर में पूरी तरह अकेली थी। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। दीवार फांदकर घर में घुसा था आरोपी
मृतका की मां ने बताया कि निशा की शादी 20 अप्रैल को तय थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया। दीवार के पास पैरों के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत
ग्वालियर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मोबाइल और पैसों के लेनदेन पर तीन बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटा था। जब वह बेहोश हो गया तो हमलावर भाग गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उस पर पानी छिड़क कर घर ले गए। घर कपड़े बदलकर सुला दिया। शाम को जब उसे जगाना चाहा तो वह नहीं जागा। पढ़ें पूरी खबर जबलपुर में गले लगाया…फिर चाकू घोंपकर मार डाला जबलपुर में मंगलवार सुबह एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना रांझी थाना क्षेत्र के इंदिरा आवास की है। सुबह करीब 10:30 बजे रितेश पटेल (25) पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रितेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *