घर में घुसकर हंगामा-मारपीट करने वाले 3 गिरफ्तार:एक नाबालिग पर भी कार्रवाई, जहां उत्पात मचाया, वहीं आरोपियों का जुलूस निकला

मंडला जिले के नैनपुर में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और हंगामा करने वाले तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान अपराधी हाथ जोड़कर “पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है” के नारे लगा रहे थे। 1 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे 10-11 बदमाशों के एक गुट ने वार्ड नंबर 10, शांति नगर में शिव तिवारी, बखतिया यादव और विनोद कुमार चौरसिया के घरों में घुसकर मारपीट की थी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल था। तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में राहुल वंशकार (23), राहुल यादव (18) और सौरभ सराठे (19) को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही एक नाबालिग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों को मंडला न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *