घर में घुसा तेंदुआ, शिकार का LIVE VIDEO:कांकेर में देर रात डॉग को बनाना निवाला, निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मूवमेंट से लोगों में दहशत है। बीजेपी पार्षद के बाद अब किसान के घर घुस कर तेंदुए ने पालतु डॉग का शिकार किया है। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब वन विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी में जुट गई है। यह घटना ग्राम बाबू सालेटोला की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात किसान धर्मेश साहू (34) के घर की दीवार फांदकर तेंदुआ घर में घुसा और सो रहे पालतू डॉग को अपना निवाला बनाया। इसके बाद उसे मुंह में दबाकर वापस दीवार फांदकर भाग निकला। यह पूरी घटना घर के बाहर CCTV में कैद हो गई। सुबह उठा परिवार, तो लगी घटना की जानकारी सुबह जब परिवार उठा, तो डॉग गायब था और आंगन में ब्लड मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब जाकर उन्हें पता चला कि तेंदुए ने डॉग का शिकार किया है। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पहले भी दबिश दे चुका है तेंदुआ धर्मेश साहू ने बताया कि पहले भी तेंदुआ दो-तीन बार उनके घर आ चुका है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। शाम ढलने के होने के बाद लोग अपने घरों ने निकले के लिए डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार वन अमला से की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निगरानी में जुटा वन विभाग वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल का कहना है कि तेंदुए की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग तेंदुए की निगरानी में जुट गया है। लोगों के घरों से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर रेस्क्यू कर दूसरे जगह छोड़ा जाएगा। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कांकेर में बीजेपी पार्षद के घर में घुसा तेंदुआ…VIDEO:कुत्ते के पिल्लों का शिकार कर ले जाता दिखा छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेंदुए ने शहरी इलाके में दस्तक दे दी है। मांझापारा वार्ड के बीजेपी पार्षद बब्बू खटवानी के घर में 14-15 अगस्त की दरमियानी रात तेंदुआ घुस गया। CCTV फुटेज में तेंदुआ कुत्ते के दो पिल्लों को शिकार कर ले जाता नजर आया। वहीं एक स्कूल में भालू घुस गया और उत्पात मचाया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *