घर में घुसा रसेल वाइपर, मची अफरातफरी:कोडरमा में स्नेक रेस्क्यूअर ने बचाई सांप की जान, कहा-ये पर्यावरण के रक्षक हैं

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर में बीती रात एक घर में रसेल वाइपर सांप घुस गया। इसके बाद घर में अफरातफरी मच गई। इसके बाद शहर के प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर प्रशांत आजाद को सूचना दी गई। प्रशांत ने घर पहुंच रसेल वाइपर का रेस्क्यू किया और उसे एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। रसेल वाइपर प्रजाति का सांप काफी जहरीला होता है पकड़ने के दौरान सांप के फुंफकार से लोग काफी डर गए थे। प्रशांत ने बताया कि रसेल वाइपर प्रजाति का सांप काफी जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि सांप हमारे पर्यावरण के रक्षक हैं। इन्हें बचाने का प्रयास करना चाहिए। कई बार लोग पैनिक होकर सांप को मारने का प्रयास करते हैं। लोगों को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बारिश की वजह से घर में घुसा सांप प्रशांत ने कहा- जब भी घर या कहीं भी इस प्रकार के सांप किन्हीं को नजर आए तो वे तुरंत इसकी सूचना वन विभाग या किसी स्नेक रेस्क्यूअर को दें। बताते चलें कि कल से कोडरमा सहित पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। सांप के घर में प्रवेश करने की वजह यही बताई जा रही है। दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में रसेल वाइपर की गिनती होती है। यह सांप पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है। ———————————– ये भी खबर पढ़िए रिम्स में रोज आ रहे सांप डसने के 5-7 मामले:रांची में 31 तरह के पाए जाते हैं सांप, इनमें 6-7 ही जहरीले; बरसात में सावधानी जरूरी बारिश शुरू होते ही राजधानी के अगल-अलग इलाकों से सांप डसने के बाद मरीज रिम्स पहुंच रहे हैं। पिछले करीब 15 दिनों से हर दिन 5 से 7 पीड़ित स्नेक बाइट के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हो रहे हैं। हालांकि, साल 2025 में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सर्पदंश से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन 2024 में करीब 42 लोगों की मौत सांप डसने और इलाज में देरी के कारण हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *