डीग जिले के कामां थाना इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है की हमलावरों ने हथियारों के बल पर उनके घर से लूट भी की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की महिला का कहना है हमलावारों का कहना है की गांव में हो रही साइबर ठगी की ख़बरों को हमारे परिवार के लोग पुलिस को बताते हैं। पीड़ित महिला जमीला निवासी भंडारा गांव ने बतया की आज सुबह करीब 11 बजे वह घर के अंदर बैठी थी। तभी अचानक गांव का ही साहुन अपने परिवार के लोगों के साथ हाथों में लाठी डंडे, धारदार हथियार लेकर हमारे घर में घुस आया। आते ही उसने हमारे घर की महिलाओं के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जमीला के बेटे की पत्नियों को लात घूंसों से बुरी तरह पीटा। जैसे ही जमीन कर बाकी महिलाओं ने शोर मचाया तो, जमीला का बेटा नुरू तुरंत उन्हें बचाने के लिए पहुंचा। साहुन और उसके साथियों ने उसके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। इतने में साहुन के साथी घर के एक कमरे में घुस गए और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें से 20 हजार नकद और करीब 1 किलो 750 गाम चांदी के जेवर निकाल कर भाग गए। जिसके बाद जमीला के बेटे खुर्शीद के कमरे में घुसे और लोहे के संदूक का ताला तोड़कर उसमें से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद और 1 किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घर में चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग हमारे घर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से हमें बचाया। जमीला ने बताया की साहुन को शक है की उसके परिवार के लोग पुलिस गांव में हो रही साइबर ठगी की वारदातों की खबर देते हैं। इसलिए वह हमसे रंजिश रखता है। साथ ही कुछ दिनों पहले साहुन के घर की एक लड़की कहीं चली गई है। जिसको लेकर साहुन लगातार आरोप लगा रहा है की उसकी परिवार की लड़की को हमने भगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


