घर में टोना टोटका और आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:घर में टोना टोटका और आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की छावनी पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते घर में टोना टोटका करने और आग लगाने के आरोपी जे कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी कुमार शहर के नामी गुंडों साथ रहता है। उसका एक युवक को बेरहमी पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छावनी थाना अंतर्गत कैंप 1 में एक महीना पहले वहां के रहवासी एस नरेश के घर में कुछ लोगों ने जादू टोना और कटा मुर्गा फेंका था। यही नहीं आरोपियों ने पास के रहने वाले बी विक्सी के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। गनीमत यह रही की घर के लोग आग लगते ही जाग गए और आग को बुझाया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। छावनी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि दो लड़के स्कूटी से आए और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस लगभग एक महीने से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान जे कुमार ने एस बालाराजू और उसके भाई को पुरानी दुश्मनी के चलते फोन पर धमकी दी। उसने कहा कि अभी तुम्हारे घर में जादू टोना किया हूं आगे तुम्हारी बेटी को उठा लेगा। इस पर बाला राजू ने छावनी टीआई मोनिका पाण्डेय मदद की गुहार लगाई। मोनिका पाण्डेय ने तुरंत आरोपी का लोकेशन ट्रैस कराया और टीम भेजकर उसे गिरफ्तार कराया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वो जे कुमार के पुराने मामलों को लेकर भी जांच कर रही है, अगर सही पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। अमित जोश का रह चुका है शूटर एस बाला राजू ने बताया कि जे कुमार के शहर के बड़े गुंडो और महादेव से जुड़े लोगों के साथ संबंध हैं। इसी को लेकर उसने उससे दुश्मनी पालकर रखी थी। जे कुमार एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश का शूटर रह चुका था। अपनी फरारी के दौरान वो सेक्टर 9 में एक खंडहरनुमा मकान में कब्जा करके छिपा हुआ था। युवक को बेरहमी से मारते हुए वीडियो हुआ था वायरल छावनी क्षेत्र में ही कुछ महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को गिराकर डंडे से बेरहमी से मार रहा है। जब उस लड़के को बचाने एक युवक आया तो आरोपी ने उसको भी बेरहमी से पीटा। जब युवक बेहोश हो गया तो वो वहां से चला गया। पुलिस को इस मामले में आरोपी जे कुमार की तलाश थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *