घर में लगी आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली, पति झुलसे:पन्ना में गंभीर हालत में एडमिट, खेत में बने मकान में सो रहे थे दंपती

पन्ना के पडेरी गांव में एक घर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। इस घटना में उनके पति गंभीर रूप से झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। घर से बाहर नहीं निकल पाईं महिला, जिंदा जली जानकारी के अनुसार, दंपती खेत के पास बने अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग महिला श्याम बाई घर से बाहर नहीं निकल पाईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति बूढ़े लाल आग बुझाने की कोशिश में गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेटे ने साजिशन हत्या का लगाया आरोप मृतका के पुत्र उद्देश्य प्रजापति ने इस हादसे के पीछे किसी असामाजिक तत्व की साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि किसी की करतूत भी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही गुनौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी सेवक लाल ने बताया कि आग की भयावहता के कारण बुजुर्ग महिला को बचने का मौका नहीं मिला। गंभीर रूप से झुलसे पति अस्पताल में एडमिट फिलहाल, झुलसे हुए पति बूढ़े लाल का उपचार गुनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। पुलिस ने शुक्रवार, 6 फरवरी को पंचनामा कार्यवाही पूरी कर आगे की जांच शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *