झारखंड के गुमला में एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी सहेली के भाई ने रेप किया। मामला 13 फरवरी की रात का है। डर से पीड़िता ने परिजनों को घटना के चार दिन बाद यह बात बताई। मंगलवार की रात पीड़िता के पिता की शिकायत पर डुमरी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी 13 फरवरी को अपनी सहेली मुन्नी कुमारी के साथ महुआडंड मेला देखने गई थी। जब शाम तक बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी सहेली को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सहेली ने कहा-रात होने के कारण घर पर ही रोक ली थी अगले दिन 14 फरवरी को वो अपनी पत्नी के साथ बेटी को ढूंढ़ने गए। महुआडंड के रांची मोड़ पर उन्हें सहेली के साथ उनकी बेटी मिली। मुन्नी कुमारी ने बताया कि रात हो जाने के कारण उन्होंने बेटी को रोक लिया था। सहेली के जाते ही बिस्तर पर आ गया उसका भाई घर आने के बाद से पीड़िता डरी-सहमी रहने लगी और किसी से ठीक से बात नहीं कर रही थी। काफी पूछताछ के बाद 16 फरवरी को उसने बताया कि जब वह सहेली के घर में सो रही थी, तब रात में मुन्नी कमरे से बाहर चली गई। इसके बाद मुन्नी का भाई बिस्तर पर आ गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इधर, पीड़िता के पिता ने आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पोस्को एक्ट और 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अनुज कुमार, डुमरी थाना प्रभारी —————————————- ये भी खबर पढ़िए बर्थडे पर छात्रा को होटल ले गए, किया गैंगरेप:गुमला में 5 लड़कों ने लड़की को भी पिलाई शराब; सहेली को छोड़ा झारखंड में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पांच लड़के छात्रा को बर्थडे मनाने के नाम पर होटल ले गए। इसके बाद तीन लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इससे पहले पांचों लड़कों ने शराब पी और छात्रा को भी पिलाया। छात्रा के साथ उसकी एक सहेली थी, जो होटल के दूसरे कमरे थी। उसे आरोपियों ने कुछ नहीं किया। इधर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर…


