घर में सो रही महिला के गले-कान के गहने तोड़े:दीवार कूदकर घर में घुसे 2 बदमाश, चिल्लाने पर भागे

चित्तौड़गढ़ में भदेसर कस्बे में मंगलवार रात 2 बदमाशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के गले और कान में पहने 2 तोला सोने के गहने छीन कर ले गए। जिससे महिला घायल हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर थोड़ी दूरी पर सो रहे बुजुर्ग पति भी जाग गए। इन दोनों के चिल्लाने के कारण बदमाश मौके से भाग निकले।
बदमाशों ने एक अलग कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपति के पोते और उसकी पत्नी के रूम को बाहर से बंद कर दिया था, जिसके कारण दोनों बाहर नहीं आ पाए। मामले की सूचना पर भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। 2 तोला सोने के गहने लूटे
भदेसर कस्बे के हनुमान मंदिर के पास मांगीलाल मेघवाल (82) का मकान है। मंगलवार रात को मांगीलाल मेघवाल रसोई के पास सो रहे थे। उनकी पत्नी थानी बाई (80) कमरे में सो रही थी। वहीं, पोता देवीलाल अपनी पत्नी के साथ एक अलग रूम में सो रहा था। देवीलाल का रूम अंदर से बंद था, लेकिन थानी बाई का कमरा खुला हुआ था। बदमाश मकान के पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुसे।
अंदर आते ही बदमाशों ने मांगीलाल मेघवाल के पोते के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। फिर बदमाश थानी बाई के कमरे के अंदर गए और उनके कान में पहने हुए सोने के टॉप्स, गले में पहने हुए रामनामी, उसी में लगा हुआ मांदलिया और चार मोती छीन कर भागे। बताया जा रहा है चुराए हुए गहनों में दो तोला सोना है। लगभग दो लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। 2 बदमाशों को भागते हुए देखा
थानी बाई के चिल्लाने की आवाज से मांगीलाल की भी नींद खुल गई। बदमाश मांगीलाल की तरफ भी आए थे, लेकिन उनके भी जोर-जोर से चिल्लाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। मांगीलाल ने 2 बदमाशों को उनके घर से भागते हुए देखा है। रात को ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। देर रात भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल थानी बाई को अस्पताल लेकर गए। वहां उनका प्राथमिक इलाज करवाने के बाद उन्हें वापस घर लेकर आए। परिजनों की रिपोर्ट पर भदेसर पुलिस ने सुबह मामला दर्ज कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *