घर लौट रहे 2 छात्रों से मारपीट कर फोन और नकदी लूटी, 3 काबू

लुधियाना|जीएनए कॉलेज, गिल गांव से लौट रहे दो छात्रों से फ्लाही साहिब लिंक रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर फोन और नकदी लूट ली। वारदात 7 मार्च को उस वक्त हुई जब छात्र पिंकू कुमार (19) और उसका दोस्त सुमित पारेख गुरुद्वारा माथा टेककर घर लौट रहे थे। बदमाशों ने सुमित से मारपीट कर उसका बैग छीना, जिसमें 1200 रुपए और दोनों के मोबाइल थे। पीड़ितों की शिकायत पर थाना डेहलों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों लुटेरों अंकुश कुमार, जतिंदरपाल और बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *