घर से गए व्यक्ति का अगले दिन मिला शव, पत्नी बोली-नशे ने छीना बेटी से पिता का साया

लुधियाना| रघुनाथ चौकी के अंतर्गत आते बारेवाल इलाके की सुआ रोड पर शुक्रवार को एक प्रवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस पर से भी अभी पर्दा उठना बाकी है। जबकि मृतक की पत्नी ने नशे की लत को उसकी मौत की वजह बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। रघुनाथ चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं,” इसी आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। भास्कर फर्स्ट पर्सन पति नहीं सिस्टम ने भी हमें अकेला छोड़ा मेरा पति दिनेश नशा करता था, यह सच है… और शायद यही नशा उसे मुझसे और हमारी ढाई साल की बेटी गुड़िया से दूर ले गया। एक साल पहले हम बारेवाल इलाके में आए थे। शाम 4 बजे दिनेश घर से निकला था। वह अक्सर देर से लौटता था, इसलिए मैंने ध्यान नहीं दिया। रात हुई पर वह नहीं लौटा। छोटी बच्ची है, इसलिए रात में बाहर नहीं निकली। सुबह जब सुआ रोड की तरफ गई तो वहां पति का शव देखा। मैं चिल्ला भी नहीं पाई… बस वहीं बैठ गई। मेरी बच्ची बार-बार पूछ रही थी—पापा कहां हैं? मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को सिविल अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस 2 घंटे तक नही आने पर प्राइवेट गाड़ी में ले जाना पड़ा। उस वक्त लगा कि मेरे पति की जिंदगी ही नहीं, सिस्टम ने भी हमें अकेला छोड़ दिया। मैं बस इतना चाहती हूं कि सच सामने आए।” जैसा पत्नी अनुष्का ने भास्कर को बताया… उजाड़ से शव को लाते लोग, निजी गाड़ी में शव ले जाते वक्त विलाप करती अनुष्का

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *