घर से बाइक चोरी:100 मीटर दूर ले जाकर पेचकस से लॉक तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

झुंझुनूं में घर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर रात में अंधेरा का फायदा उठाकर घर से बाइक उठा ले गए। फिर बाइक को कुछ दूरी पर ले जाकर पेचकस से लॉक तोड़ा और लेकर फरार हो गया। घटना झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के सुजडोला गांव की है। इस संबंध में बाइक मालिक रविन्द्र कुमार ने अज्ञात के खिलाफ सूरजगढ थाना में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसके पास हीरो की एचएफ डिलेक्स बाइक है। रात में लॉक लगाकर बाइक को घर के अंदर खड़ी की थी। सुबह जब उठा तो बाइक मौके पर नहीं थी। इधर उधर तलाश की और फिर आसपास के लोगों से पूछताछ कने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। फिर बाइक के टायर के निशान का पिछा किया तो घर से 100 मीटर दूर आंगनबाड़ी पर पहुंचा तो वहा बाइजर व पेचकस मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति लॉक तोड़कर बाइक को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *