घर से सिलेंडर, मोबाइल चोरी करने वाले 5 पकड़े

अमृतसर | विभिन्न थानों की पुलिस ने 2 मामलों में घरों से सिलेंडर और मोबाइल चोरी करने के आरोप में 5 आरोपियों को काबू किया है। थाना मजीठा पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई को पूजा ने बताया कि वह मायके घर गई थी। वापस घर आई तो सिलेंडर चोरी हो गया था। पुलिस ने 2 आरोपियों गुरवेल सिंह और मंगल सिंह पर पर्चा दर्ज कर गुरवेल को काबू किया गया। दूसरे मामले में थाना राजासांसी पुलिस को सुरजीत सिंह निवासी हर्षा छीना ने बताया कि 15 जुलाई को उसका मोबाइल चोरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपियों गुरप्रीत सिंह, जगरूप सिंह, रोबन सिंह, करनदीप सिंह निवासी गांव हर्षा छीना को काबू किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *