घाटोल में कांग्रेस की बैठक:विधायक अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा 5 साल ने BAP पार्टी कहीं देखने को नहीं मिलेगी

बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी युवाओं के बीच लोकप्रिय बनती जा रही है। इस बीच बांसवाड़ा से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह बामनिया का BAP पार्टी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। विधायक बामनिया का कहना है कि आज भले BAP के प्रति युवाओं का झुकाव है, मगर पांच साल बाद बाप कहीं देखने नहीं मिलेगी। बामनिया ने घाटोल ब्लॉक के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में कहा कि युवाओं को अभी से तोड़ो। अभी से तोड़ोगे तो बाप की ओर झुकता हुआ युवा आपके साथ जुड़ेगा। इसकी शुरुआत अपने परिवार और गांव से करो। बच्चों को समझाओ कि कांग्रेस और बाप में क्या अंतर है ? फिर आने वाले पांच साल बाद आपको बाप कहीं देखने नहीं मिलेगी। विधायक ने कहा कि आज बाप वाले कह रहे हैं कि जल और जंगल हमारा है। यह तो कांग्रेस सरकार ने पहले ही ग्राम पंचायतों को अधिकार दे दिया था। मगर हमें ही नॉलेज नहीं तो हम क्या करेंं। जहां तक युवा वाली बात है, लोकसभा में क्या परिस्थिति है। अब सांसद लोकसभा में जाकर बोल रहा है। उनकी कौन सुन रहा है, कोई नहीं सुन रहा है। विधानसभा में बोल रहे हैं, कोई नहीं सुन रहा है। कांग्रेस की इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने कहा कि कांग्रेस बांसवाड़ा संभाग खत्म करने का विरोध करेगी। इसके चलते 6 जनवरी को जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। गहलोत सरकार ने आदिवासी बहुल क्षेत्र को संभाग स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संभाग बनाया था। मगर भाजपा सरकार ने संभाग का दर्जा खत्म कर दिया है। इसके विरोध में छह जनवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विधायक नानालाल निनामा, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, योगपाल सिंह भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *