घायलों की मदद कर रहे राहगीरों को वाहन ने रौंदा:बलौदाबाजार में युवक की मौत,6 घायल,बाइक एक्सीडेंट के घायलों की मदद करते वक्त हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पहुंचा युवक खुद हादसे का शिकार हो गया। मदद करते वक्त युवक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्रा पुलिया के पास देर रात की है। बाइक सवारों की टक्कर दरअसल, सलोनी निवासी यशवंत ध्रुव (26 वर्ष) और धनराज ध्रुव बाइक से पलारी से ग्राम जर्वे अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात में गिर्रा पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। घायलों की मदद के लिए पुलिस ने वाहनों को रोका जिस पर पलारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए रास्ते से गुजर रही दो गाड़ियों एक माजदा और एक पिकअप को रोका। पुलिस ने चालकों और राहगीरों से मदद मांगी। सोनू चौहान, प्रकाश चक्रधारी (33 वर्ष) और एक पुलिसकर्मी घायलों को उठाने लगे। तभी सामने से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने मदद करने वालों और पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनू चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश चक्रधारी, पुलिस जवान और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन का चालक फरार हो गया। एएसपी ने घायलों का हालचाल पूछा पुलिस अपने वाहन और मददगारों की गाड़ियों से सभी घायलों को पलारी अस्पताल ले आई। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत वाले पांच घायलों को बलौदाबाजार रेफर किया गया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के हालात की जानकारी ली और पुलिसकर्मी से बात की। मामले की जांच जारी है, और फरार चालक की तलाश की जा रही है। यह घटना सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही की गंभीर समस्या को उजागर करती है। पुलिस द्वारा बुलाए गए निर्दोष मददगारों की मौत ने इस हादसे को और भी दुखद बना दिया। प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *