बांसवाड़ा| शहर में 5-6 महीने पहले घायल हालत में एमजी अस्पताल में भर्ती कराई गई अज्ञात महिला ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर महिला के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। वागड़ बने वृंदावन टीम के सदस्य सुरवानिया के नरेश पाटीदार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 5-6 महीने पहले एक अज्ञात महीला, जिसके पैरे में कीड़े पड़ चुके थे, टीम द्वारा महिला को रेस्क्यू कर एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के स्वास्थ्य लाभ के बाद बांसवाड़ा में महिला आश्रम नहीं होने पर झल्लारा सलूंबर के पास प्रभु आश्रम भेज दिया गया। इस दौरान महिला के परिजनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 5 जनवरी को महिला की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 6 जनवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


