घायल पक्षी जान बचाने के लिए 8239939929 पर करें संपर्क:निशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन; वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया पोस्टर विमोचन

होप एंड बियोंड संस्था और एंजेल आईज फाउंडेशन के तत्वाधान में इस वर्ष भी निशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 से 15 जनवरी को वैशाली नगर में लगाया जाएगा। इस शिविर के पोस्टर का विमोचन राजस्थान वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इन बेजुबान पक्षियों को बचाने के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आए। इस मौके पर डॉ .जय गार्डनर, इशि कोठारी, दीपक नेहरा, विजय जांगिड़ और उदय सैनी उपस्थित रहे। यदि आपको कोई घायल पक्षी मिलता है तो आप संस्था के हेल्पलाइन 8239939929 पर फोन करके एक पक्षी की जान बचाने में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *