घायल महिला को पीठ पर लादकर पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया:जबलपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी, खून बहता देख भीड़ ने भी नहीं की मदद

जबलपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच ट्रैफिक संभालते हुए एक पुलिस आरक्षक ने सराहनीय मानवता का परिचय दिया। ट्रैफिक पुलिस आरक्षक जितेंद्र दुबे ने गंभीर रूप से घायल महिला को 100 मीटर तक अपनी पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी, महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी। आरक्षक जितेंद्र दुबे की ड्यूटी आगा चौक पर लगी थी। रविवार रात करीब 10 बजे, आगा चौक से थोड़ी ही दूरी पर एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। महिला के पैर में गंभीर चोट आई थी और लगातार खून बह रहा था। भीड़ के बावजूद किसी ने मदद नहीं की। आरक्षक ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और घायल महिला को अपनी पीठ में लादकर 100 मीटर दूर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जिसका वीडियो भी सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। आरक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि महिला की स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि महिला अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। एएसपी अंजना तिवारी ने इस घटना की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और आरक्षक जितेंद्र दुबे ने इस मामले में उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने भविष्य में भी जनता के प्रति पुलिस की तत्परता बनाए रखने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *