घासीदास के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

राजनांदगांव| सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जयंती कुंज विहार कॉलोनी में नर्तन फाउंडेशन संस्था ने मनाई। इसमें परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य बाबा के संदेश मनखे-मनखे एक समान को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में समता, बंधुत्व और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। परिचर्चा में बाबा के जीवन, उनकी विचारधारा और सामाजिक सुधार को बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नृत्य से बाबा के विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नर्तन फाउंडेशन संस्था की सदस्य सुशीला सिंह, चंदन सिंह, सांवी अग्रवाल, रिशिका ठिटे सहित कुंज विहार कॉलोनी लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *