कलंगपुर| गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम कलंगपुर में सतनामी समाज, ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में 27 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। दोपहर में गुरु घासीदास की शोभायात्रा पंथी पार्टी के द्वारा निकाली जाएगी। इसके बाद जैतखाम पर ध्वजारोहण एवं पूजा अर्चना किया जाएगा। इसी दिन बस स्टैंड स्थित बाजार स्थल पर मड़ई मेला रखा गया है।


