नर्मदा| शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में सत्र 2024-2025 में कक्षा दसवीं में 48 बच्चें पंजीकृत थे, जिसमें 4 बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। कुल 44 बच्चों ने इस वर्ष परीक्षा दिलाया, इसमें 37 बच्चें पास हुए। परीक्षा परिणाम में 12 बच्चों ने प्रथम श्रेणी , 21 को द्वितीय श्रेणी और 4 बच्चे तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 3 बच्चों को पूरक और 4 बच्चों को असफलता मिली। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 84.09 प्रतिशत रहा। इस वर्ष कक्षा दसवीं में रोशनी ने 90.33 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिरजा 78.66 प्रतिशत के द्वितीय स्थान पर रही। खिलेश्वरी 74.5 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। शैलेन्द्र 74.33 प्रतिशत प्राप्त करते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया।


