घुनघुट्टा जलाशय में पर्यटकों के लिए ट्री-हाउस और रेस्टोरेंट शुरू

भास्कर न्यूज | सोनहत ब्लॉक सोनहत में घने जंगल के बीच स्थित घुनघुट्टा जलाशय में निर्मित तीन ट्री हाउस (कॉटेज) और रेस्टोरेंट को पर्यटन निर्माण के बाद पर्यटन बोर्ड को सौंपने के बाद इसका देखरेख और संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट ट्री हाउस पर्यटकों के लिए शुरू हो गया है। बता दें कि जंगलों के बीच में घुनघुट्टा जलाशय में तीन ट्री हाउस, रेस्टोरेंट, कार्यालय, गार्डन सहित अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। यहां आकर लोगों को प्रकृति के बीच कुछ पल बिताने का मौका मिलेगा, तो वहीं पर्यटन विभाग को भी लाखों रुपए की आमदनी होने की संभावना है। कॉटेज और रेस्टोरेंट शुरू होने से पर्यटकों को घनघोर जंगल के बीच रात्रि विश्राम और भोजन की सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय की झुमका और घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की घोषणा के बाद घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिला है। पर्यटक विभाग द्वारा ट्री गार्ड व रेस्टोरेंट के संचालन से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा इस कॉटेज और ट्री-गार्ड के संचालन करने से देखरेख व पर्यटकों के लिए व्यवस्था अच्छी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *