घुमंतू समुदाय के लिए विशेष सहायता शिविर:केंद्र-राज्य की योजनाओं से जोड़ने के लिए 30 जनवरी तक आयोजन

डीडवाना-कुचामन जिले में विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष सहायता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को ऑनलाइन घुमंतु पहचान प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का फायदा मिल सके। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि ये शिविर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी पंचायत समितियों तथा नगर निकायों में 30 जनवरी तक आयोजित होंगे। इन शिविरों में घुमंतु पहचान प्रमाण पत्र के साथ-साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में मौलासर में 19 जनवरी, कुचामनसिटी में 20 जनवरी, परबतसर में 21 जनवरी, नावां में 22 जनवरी और मकराना पंचायत समिति में 23 जनवरी को शिविर लगेंगे। वहीं, शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद मकराना में 19 जनवरी, नगर पालिका परबतसर में 20 जनवरी, नगर पालिका नावां में 21 जनवरी, नगर पालिका लाडनूं में 22 जनवरी, नगर पालिका बोरावड़ में 23 जनवरी और नगर पालिका छोटी खाटू में 27 जनवरी को सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने यह भी बताया कि 29 और 30 जनवरी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉलोअप शिविर भी लगाए जाएंगे। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *