पुलिस कमिश्नरेट में जनवरी में स्नेचिंग, लूटपाट, वाहन चोरी, जमीनों पर कब्जे और घरों-दुकानों में चोरी, हादसों समेत कुल 418 मामले दर्ज किए गए। एरिया वाइज देखें तो थाना सदर के अधीन पाश इलाकों में ललतों कलां, गिल गांव और पक्खोवाल के अधीन 6 जगह जमीनों में कब्जे हुए, जबकि थाना डिवीजन-8 के रिहाइशी इलाकों घुमार मंडी, रोज गार्डन, पवेलियन माल चौक, माल रोड के पास दोपहर के समय 4 महिलाओं और 2 छात्रों से स्नेचिंग की वारदात कर दी। सड़क हादसे: थाना सदर के अधीन हादसों में 5 मौत सदर 05 डेहलों 03 दरेसी 03 कुल 29 चोरी : थाना सराभा नगर के अधीन बंद घरों में चोरी सराभा नगर 02 डिवीजन-7 02 फोकल पॉइंट 02 कुल 16 प्रॉपर्टी धोखाधड़ी: थाना सदर के इलाकों में 6 कब्जे थाना सदर 06 सराभा नगर 02 डिवीजन-602 कुल 22 लूट: थाना डिवीजन 8 में दोपहर में हुई लूट डिवीजन-8 06 मोती नगर 04 फोकल पॉइंट 03 कुल 32 वाहन चोरी: डिवीजन-1 के बाजारों में 3 बाइक चोरी डिवीजन-1 03 सराभा नगर 03 फोकल पॉइंट 03 कुल 29 कुल आंकड़े शहर के 28 थानों से लिए गए है। नोट: ये आंकड़े 1 जनवरी से 31 जनवरी तक के है। थाना सराभा नगर में कार लूट की दो वारदात: डिवीजन-1 और दरेसी के अधीन आते अकालगढ़ मार्किट, घंटाघर मार्केट, दरेसी ग्राउंड, सुन्दर नगर से खरीदारी करने आए लोगों के वाहनों की चोरियां हुई। वहीं बात थाना सराभा नगर की होजरी कंपनी के एमडी और शराब ठेका के इंचार्ज से हथियार के बल पर कार लूट ली। इसके साथ ही प्रचीन शीतला माता मंदिर से देर रात लाखों के गहनों की हुई चोरी, भास्कर टीम ने स्नेचिंग, वाहन चोरी और चोरी के मामलों का एनालिसिस कर शहर में निकाले अपराध के हॉट स्पॉट…


