घुरवा खुर्द गांव के युवक के अपहरण की आशंका, 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

गढ़वा|जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के घुरवा खुर्द गांव की रहने वाली लाडली खातून ने अपने पति अहमद रजा के अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लाडली खातून के अनुसार, 21 फरवरी की शाम 6 बजे उनके पति ने फोन कर बताया था कि वे एक व्यक्ति से बकाया राशि लेने जा रहे हैं। लाडली खातून ने बताया कि उनके पति ने कुछ दिन पहले मोजाहिद खान से 2 लाख में एक गाड़ी (जेएच 01 इएफ 6141) खरीदी थी। बाद में पता चला कि गाड़ी किस्तों पर थी। जब उनके पति ने गाड़ी वापस कर पैसे मांगे, तो मोजाहिद ने एक लाख कोर्ट स्टाम्प पर लौटा दिए, लेकिन बाकी पैसे देने में टालमटोल कर रहा था। इसी सिलसिले में 21 फरवरी को पैसे लेने की बात हुई थी, जिसके बाद उनके पति गायब हो गए। लाडली खातून ने मोजाहिद खान (ग्राम बभनी) और तारिख खान (ग्राम घुरवा खुर्द) पर अपहरण का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *